मनोरंजन

एक बार फिर नाना-नानी बने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, अहाना देओल ने दिया जुड़वां बच्चियों को जन्म

Neha Dani
28 Nov 2020 4:22 AM GMT
एक बार फिर नाना-नानी बने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, अहाना देओल ने दिया जुड़वां बच्चियों को जन्म
x
हेमा मालिनी एकबार फिर 72 की उम्र में नानी बन गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हेमा मालिनी एकबार फिर 72 की उम्र में नानी बन गई हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल वोहरा मां बनी हैं। उन्होंने 26 नवंबर को जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। अहाना देओल और उनके पति वैभव वोहरा ने अपनी बेटियों के नाम एस्ट्रा और एडिया वोहरा रखे हैं। अभी अहाना देओल अस्पताल में ही एडमिट हैं उनको छुट्टी मिलनी बाकी है।

हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। अहाना देओल ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें लिखा है, 'कुछ चमत्कार जोड़ों में आते हैं। हम बहुत खुश हैं कि हमारे घर जुड़वां बेटियों एस्ट्रा और एडिया का जन्म हुआ है। 26 नवंबर 2020 को दोनों का जन्म हुआ। माता-पिता अहाना और वैभव वोहरा गर्व महसूस कर रहे हैं। भाई दारियन वोहरा एक्साइटेड, साथ ही दादा दादी पुष्पा और विपिन वोहरा, नाना-नानी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र देओल बहुत खुश हैं।'



अहाना देओल बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल की छोटी बहन हैं। अहाना ने 2 फरवरी, 2014 को बिजनेसमैन वैभव वोहरा से ग्रैंड शादी की थी। अगले ही साल कपल ने जून 2015 में पहले बच्चे का स्वागत किया। जुड़वां बेटियों के अलावा अहाना का एक बेटा है जिसका नाम दरियान वोहरा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अहाना देओल ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म 'गुजारिश' में असिस्ट किया है। ये फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी।








Next Story