मनोरंजन

शादी की सालगिरह पर कांची कौल ने पति शब्बीर अहलूवालिया को बताया 'घर', शेयर किया अनदेखा वीडियो

jantaserishta.com
27 Nov 2025 5:04 PM IST
शादी की सालगिरह पर कांची कौल ने पति शब्बीर अहलूवालिया को बताया घर, शेयर किया अनदेखा वीडियो
x
मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया गुरुवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस अवसर पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री कांची कौल ने खास अंदाज में सोशल मीडिया के माध्यम से साथ बिताए हुए पल को याद किया।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें दोनों साथ में मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने शब्बीर को अपना घर बताते हुए लिखा, "हमें मिले 17 साल हो गए और इस बात को 14 साल हो गए, जब हमने ये तय किया था कि हम दोनों मिलकर अपनी कहानी खुद बनाएंगे। साथ जीएंगे और संवारेंगे। हर साल हमाराे रिश्ते में गहराई और मायने जुड़ते जा रहे हैं। जीवन के हर संघर्ष में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।''
अभिनेत्री कांची कौल ने अभिनेता को अपना घर बताया। उन्होंने लिखा, "हम दोनों तो वाइल्ड थे और अब हम अपने छोटे-छोटे शौक को साथ में बड़ा कर रहे हैं। हमने एक-दूसरे को जिंदगी के हर मोड़ पर संभाला।''
अभिनेत्री ने आगे बताया कि हमारा प्यार कभी भी परफेक्ट होने पर नहीं टिका, बल्कि ये तो हमेशा मजबूत रहने पर टिका रहा है। यह हर एक दिन की पसंद है और आज भी ये रिश्ता इसलिए ही चल रहा है। उन्होंने लिखा, "हमने एक दूसरे को रोजाना उसी नरमी के साथ स्वीकार किया। किसने सोचा था कि शादी इतनी गहरी, इतनी बड़ी और इतनी मायनेदार हो सकती है? दो बेफिक्र दिल, जो मिले थे बिना किसी प्लान के और आज हम एक साथी, सबसे अच्छे दोस्त, माता-पिता, प्रेमी, सब बन गए।
उन्होंने आगे लिखा कि हम हर कदम साथ चले, कभी हंसते-हंसते, कभी जिंदगी के तूफानों को मिलकर संभालते हुए, कभी बहुत प्यार में डूबकर, कभी अपनी बनाई इस खूबसूरत दुनिया को देखकर भावुक होकर, लेकिन हमेशा साथ। हमेशा एक-दूसरे के पास लौट आते हैं, जैसे ही मौका मिलता है। उन्होंने लिखा कि ये रहा हमारा जश्न, 17 साल साथ बनने का, 14 साल एक-दूसरे को चुनने का और पूरी जिंदगी साथ प्रेम में जीने का। हमेशा-हमेशा, इस जीवन में और हर अगले जीवन में भी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null