मनोरंजन

वूमेंस डे के मौके पर जोड़ा फिर से रोमांटिक होता आया नजर, दोनों की कैमेस्ट्री देख फैंस हुए खुश

Neha Dani
8 March 2022 8:20 AM GMT
वूमेंस डे के मौके पर जोड़ा फिर से रोमांटिक होता आया नजर, दोनों की कैमेस्ट्री देख फैंस हुए खुश
x
सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में साथ नजर आए थे।

कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने बेहतरीन पोस्ट्स से फैंस को कपल गोल देते नजर आते हैं। इसी कड़ी में 'वूमेंस डे 2022' (Women's Day 2022) के मौके पर जोड़ा फिर से रोमांटिक होता नजर आया है, जिसमें दोनों की कैमेस्ट्री देख फैंस खुश हो उठे हैं।

कॉमेडियन संकेत भोसले ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Sugandha Mishra Video) पोस्ट किया है। जिसमें वो पति संकेत भोसले की पीठ पर बैठी नजर आ रही हैं। साथ ही संकेत को पुशअप्स मारते देखा जा सकता है। इस दौरान सुगंधा येलो कलर की शॉर्ट फ्रॉक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं, संकेत का शर्टलेस अवतार देखने को मिला है।
वीडियो को साझा करते हुए संकेत भोसले ने अपनी पत्नी सुगंधा के लिए खास नोट भी लिखा है। जिसके मुताबिक,'हैप्पी वूमेन्स-डे हर महिला को। जहां नारी है, वहां जादू है। धन्यवाद @सुगंधा मिश्रा मेरी सुपरवुमन मेरी बेस्ट हाफ होने के लिए।' कपल के इस वीडियो को महज 3 घंटे में तकरीबन 34 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।


कपल के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,'अब पता चला इतनी ताकत कहां से आती है।' दूसरे ने लिखा,'आखिर शेर के ऊपर भी दुर्गा मां बैठी हैं।' ऐसे ही बाकी फैंस को भी बेहतरीन प्रतिक्रियाएं देते हुए लव और हंसने वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा गया है। बताते चलें कि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल 2021 को शादी रचाई थी। ये जोड़ा एक साथ कई टीवी शोज में काम कर चुका है। कुछ समय पहले ही सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में साथ नजर आए थे।

Next Story