मनोरंजन

गणेश उत्सव के मौके पर Manoj Bajpayee ने अणि नयी फिल्म की शूटिंग का भी किया श्रीगणेश, अब लखनऊ में है एक्टर

Mohammed Raziq
20 Sept 2023 9:53 AM IST
गणेश उत्सव के मौके पर Manoj Bajpayee ने अणि नयी फिल्म की शूटिंग का भी किया श्रीगणेश, अब लखनऊ में है एक्टर
x
अब लखनऊ में है एक्टर
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से नाम कमाने वाले मनोज बाजपेयी की गिनती उन एक्टर्स में होती है जो किसी भी किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेते हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों की वाहवाही लूटने वाले मनोज बाजपेयी अब फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। 'द फैमिली मैन' और 'एक बंदा काफी है' जैसी दमदार सीरीज में काम करने के बाद अब मनोज बाजपेयी ने अपनी आने वाली फिल्म 'भैया जी' की शूटिंग शुरू कर दी है।
आज देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिली। जहां एक तरफ सभी देशवासी और सितारे अपने घरों में बप्पा का स्वागत करने के बाद भक्ति में डूबे नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ मनोज बाजपेयी भी इस दिन अपने काम में व्यस्त नजर आए। दरअसल, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मनोज बाजपेयी ने अपनी आने वाली फिल्म 'भैया जी' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में मनोज एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट से तस्वीरें साझा कीं, जहां वह क्रू के साथ क्लैपरबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं।
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन का फायदा उठाते हुए मनोज बाजपेयी ने अपनी आने वाली फिल्म 'भैया जी' की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग शुरू करने से पहले पूरी टीम ने सेट पर गणपति बप्पा की पूजा की और फिर फिल्म पर काम शुरू किया। आपको बता दें, मनोज बाजपेयी ने अपनी आने वाली फिल्म 'भैया जी' के लिए एक बार फिर 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की टीम से हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर लखनऊ पहुंच चुके हैं। एक्टर ने शूटिंग से पहले की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनकी पोस्ट में पहली तस्वीर भगवान गणेश की पूजा की थी, जिसमें 'भैया जी' का क्लैपबोर्ड भी रखा हुआ था। मनोज द्वारा साझा की गई एक अन्य तस्वीर में वह अपनी टीम के साथ क्लैपरबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं।
मनोज ने लिखा, 'आज ओरेगा स्टूडियो में एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में मेरी फिल्म भैया जी का पहला दिन है। मैं अपूर्व सिंह कार्की, विक्रम खाकर और शबाना रजा बाजपेयी के साथ काम कर रहा हूं। भैयाजी के लिए फिल्मांकन शुरू हो गया है। जैसे-जैसे हम इस यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं, आपका आशीर्वाद ही सब कुछ है। 'भैया जी' की बात करें तो 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की सफलता के बाद मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर 'भैया जी' से वापसी की है। उसी टीम में शामिल होने का फैसला किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की द्वारा किया जाएगा और सह-निर्माता विनोद भानुशाली होंगे। 'भैया जी' एक रिवेंज बेस्ड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश में होगी।
Next Story