मनोरंजन

दीवाली के मौके पर बिपाशा बसु ने बिखेरा हुस्न का जलवा, इन अदाओं पर हो जाएंगे फिदा

Gulabi
5 Nov 2021 12:35 PM IST
दीवाली के मौके पर बिपाशा बसु ने बिखेरा हुस्न का जलवा, इन अदाओं पर हो जाएंगे फिदा
x
दिवाली की रौशनी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जमकर मस्ती करते नजर आए

दिवाली की रौशनी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जमकर मस्ती करते नजर आए. इस दौरान बिपाशा ने अपने एथनिक लुक में कैमरे के लिए पोज दिए। बिपाशा ने अपने दिवाली लुक के कई फोटोज़ शेयर किए।

दिवाली के लिए ब्लू फ्लोरल लहंगे में तैयार हुईं बिपाशा बसु बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे को फैशन डिजाइनर राजदीप राणावत ने डिज़ाइन किया था। बिपाशा ने लॉन्ग स्लिव्स के ब्लाउज को फ्लोई स्कर्ट और सिल्क फ्लोरल प्रिंटेड दुपट्टे के साथ पेयर किया।


बिपाशा ने अपने लुक को क्लासिक सिल्वर झुमकों और चूड़ियों के साथ कम्प्लीट किया। फैशन स्टाइलिस्ट ईशा अमीन द्वारा स्टाइल की गई, बिपाशा ने अपने बालों को खुला छोड़ा था।


इस दौरान बिपाशा ने मिनिमम मेकअप लुक चुना। न्यूड आईशैडो, काजल से लदी पलकें, ब्लैक आईलाइनर, ब्लश्ड चिक और एक छोटी लाल बिंदी में बिपाशा बसु बेहद हसीन नजर आ रहीं थीं।




Next Story