मनोरंजन

शेफाली शाह के जन्मदिन पर उनके सबसे ICONIC किरदारों पर डालें एक नजर

Rounak Dey
22 May 2023 3:55 PM GMT
शेफाली शाह के जन्मदिन पर उनके सबसे ICONIC किरदारों पर डालें एक नजर
x
सुपरस्टार्स को भी पछाड़ देती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शेफाली शाह एक ऐसी कलाकार हैं, जो स्टारडम के लिए इंडस्ट्री के अनफेयर पैरामीटर्स से अप्रभावित हैं और अपनी हर भूमिका के साथ रियल, रॉ और ऑथेंटिक बनी हुई हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि क्यों उन्हें देश की बेस्ट एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता है। शेफाली उन एक्टर्स में से भी एक हैं जो कभी-कभी युवा पीढ़ी के सुपरस्टार्स को भी पछाड़ देती हैं।

शेफाली की हर भूमिका यादगार रही, समीक्षकों और दर्शकों द्वारा सराही गई है। अभिनेत्री ने हाल के दिनों में और अतीत में भी कभी भी मजबूत और दमदार किरदार निभाने से परहेज नहीं किया है।आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम शेफाली के कुछ बेहतरीन प्रदर्शनों और सबसे आइकोनिक किरदारों पर एक नज़र डालते हैं -

सत्या की प्यारी - "सत्या" को एक कल्ट क्लासिक माना जाता है और मुंबई अंडरवर्ल्ड के यथार्थवादी चित्रण और इसके दिलचस्प नरेटिव के लिए आलोचनात्मक तारीफ हासिल हुई। फिल्म में प्यारी की भूमिका निभाते हुए, एक मजबूत और रेजिलिएंट महिला, जो क्रिमिनल वर्ल्ड में चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अपने पति के साइड में खड़ी रहती है, शेफाली शाह के प्रदर्शन को इसकी प्रामाणिकता और भावनात्मक गहराई के लिए व्यापक रूप से सराहा गया। 'सत्या' ने शेफाली शाह को फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी दिलाया।

ह्यूमन की गौरी नाथ- ह्यूमन में काफी कुछ ऐसा है जो तारीफ के लायक है लेकिन यह शेफाली शाह द्वारा निभाया गया किरदार गौरी है जो न केवल उनकी अब तक की बेस्ट भूमिकाओं में से एक है, बल्कि एक भारतीय वेब सीरीज में अब तक के बेस्ट कैरेक्टर्स में से भी एक है। एक परेशान साइकोपैथ और बचपन के ट्रॉमा का शिकार, वह बड़ी होकर एक ट्विस्टेड महिला बन जाती है जो अपने बिजनेस के निर्माण के लिए कमिटेड है।

Next Story