मनोरंजन
मदर्स डे पर मां और सासू मां पर प्यार लुटाती दिखीं यामी गौतम, मम्मियों की तस्वीर ने जीता दिल
Rounak Dey
9 May 2022 10:55 AM IST

x
पहली तस्वीर में यामी अपनी मां के गाल पर किस करती हुई पोज दे रही हैं। इस दौरान वह लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
आज दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जा रहा है और हर साल बॉलीवुड इस खास दिन को धूमधाम से मनाता है। इस मौके पर सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपनी मां को प्यार और शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपनी मां और सासू मां के लिए खास पोस्ट लिखा है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
यामी गौतम ने ये तस्वीरें अपनी शादी से शेयर की हैं, जहां वो दुल्हन बनीं अपनी मां और सासू मां के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में यामी अपनी मां के गाल पर किस करती हुई पोज दे रही हैं। इस दौरान वह लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी सासू मां के साथ हाथों में हाथ थामे पोज दे रही हैं, जबकि उनकी सास अपनी बहू को गले लगाती दिख रही हैं। यह दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए यामी ने कैप्शन में लिखा- ''आशा है कि आप दोनों की तरह दयालु, प्यार करने वाला और मजबूत हो! आप दोनों मेरे लिए भगवान का दिया उपहार हो, मेरे सुंदर मम्मा ❤️#मातृ दिवस की शुभकामना.'' यामी के इस पोस्ट को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों की भी खूब सराहना कर रहे हैं।
काम की बात करें तो यामी गौतम को हाल ही में फिल्म 'दसवी' में देखा गया था, जिसमें वह एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Next Story





