मनोरंजन

होली पर अमिताभ बच्चन ने रंग बरसे की यादों को किया ताजा, शेयरकर लिखा- "रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...होली है।"

Triveni
29 March 2021 4:04 AM GMT
होली पर अमिताभ बच्चन ने रंग बरसे की यादों को किया ताजा, शेयरकर लिखा- रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...होली है।
x
आज देश भर में रंगो के त्योहार होली को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज देश भर में रंगो के त्योहार होली को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हांलाकि कोरोना महामारी के संक्रमण ने होली को रंगों को भी फीका कर दिया है। फिर भी देशवासी सोशल मीडिया के ज़रिए एक दूसरे को होली के शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। रंगो के त्योहार होली की बधाई देने में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी अपने चाहने वालों को अनोखे अंदाज़ में होली विश की है।

बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए 'रंग बरसे' की यादों को ताजा किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बिग बी पूरी तरह से रंगो में नहाए हुए हैं। साथ में जया बच्चन और नन्हें अभिषेक बच्चन भी नज़र आ रहे हैं। अभिषेक अपने पापा के कंधों पर बैठे हुए हैं। यह तस्वीर बिग बी के बंगले प्रतिक्षा की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होने कैप्शन में अपने आइकोनिक सॉन्ग रंग बरसे की कुछ पंक्ति लिखी हैं। उन्होने लिखा है "रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...होली है।"
ये तो सब जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के बंगले पर आयोजित होने वाली होली पार्टी बॉलीवुड की सबसे मशहूर होली पार्टियों में से एक है। हर साल होली के मौके पर बिग बी की होली पार्टी में सितारों का जमघट लगता है। यह सिलसिला बरसों से चला आ रहा है। हांलाकि बीते साल से बिग बी के घर पर होली का जश्न नहीं मनाया जा रहा है। बीते साल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बिग बी ने अपने बंगले जलसा पर धूमधाम से होली सेलीब्रेशन नहीं करने का फैसला लिया था। इस साल भी कोरोना वायरस ने दोबारा आक्रामक रूप दिखाया है। जिसके चलते इस बार भी होली की रंगत पर पानी फिर गया है। बिग बी भी अपने बंगले पर होली सेलीब्रेट नही कर रहे हैं।



Next Story