मनोरंजन

गणेश चतुर्थी पर मोहन जी. की ‘द्रौपदी-2’ का पहला पोस्टर जारी

SHIDDHANT
27 Aug 2025 8:50 PM IST
गणेश चतुर्थी पर मोहन जी. की ‘द्रौपदी-2’ का पहला पोस्टर जारी
x

ENTERTAINMENT एंटरटेनमेंट: गणेश चतुर्थी के मौके पर निर्देशक मोहन जी. की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा ‘द्रौपदी-2’ का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया। खास बात यह रही कि फिल्म का पहला पोस्टर पानी के नीचे रिलीज किया गया, जिससे इसे खास अंदाज मिला।निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा— “दक्षिण के होयसल सम्राट, तृतीय वीर वल्लालार और सेंथ मंगलम के कदवरयार राजाओं की वीरता, बलिदान और रक्तरंजित इतिहास की विरासत— मोहन जी. की द्रौपदी-2 का फर्स्ट लुक यहां है।”

फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता अजित कुमार के बहनोई रिचर्ड ऋषि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिनके साथ रक्षणा इंदु सुदन को कास्ट किया गया है। इसे नेताजी प्रोडक्शंस और जीएम फिल्म कॉर्पोरेशन संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं।फिल्म की लगभग 75% शूटिंग मुंबई में हुई है, जबकि बाकी हिस्से तिरुवन्नामलाई और केरल के विभिन्न लोकेशंस पर फिल्माए गए हैं। इसके साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। ‘द्रौपदी-2’ की कहानी 14वीं शताब्दी पर आधारित है, जब मुगलों ने पहली बार तमिलनाडु में कदम रखा था। यह फिल्म होयसल सम्राट वीर वल्लालार तृतीय की वीरता और उनके बलिदान को दर्शाती है।

फिल्म के संवाद मोहन जी. और पद्मा चंद्रशेखर ने मिलकर लिखे हैं, जबकि संगीतकार घिबरन ने इसका संगीत तैयार किया है। कलाकारों में नट्टी नटराज, वाई. जी. महेंद्रन, नाडोडिगल बरनी, सरवण सुब्बैया, वेल राममूर्ति, सिराज जॉनी, दिनेश लांबा, गणेश गौरांग, दिवि, देवयानी शर्मा और अरुणोदयन शामिल हैं।

Next Story