मनोरंजन

गांधी जयंती पर गांधीजी के जन्मस्थान से मिलिंद सोमन ने तस्वीरें की शेयर

Tara Tandi
2 Oct 2021 1:34 PM GMT
गांधी जयंती पर गांधीजी के जन्मस्थान से मिलिंद सोमन ने तस्वीरें की शेयर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शनिवार को देश में 152वीं गांधी जयंती धूम-धाम से मनाई जा रही है। साथ ही बॉलीवु़ड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दे रहे हैं और गांधी जी के बताएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता मिलिंद सोमन ने गांधी के जन्मस्थान से पोरबंदर से तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में मिलिंद ट्रेडिशनल धोती कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनकी पत्नी अकिंत ऑरेज कलर की प्रिंटेड ड्रेस में दिखा रहे हैं। दोनों गांधी जी और उनकी पत्नी कस्तूरवा गांधी के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं।

माहत्मा गांधी के जन्मस्थान से तस्वीरें शेयर कर मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, 'जब मैं उनके जीवन की कहानी सुनता हूं, तो बस जीना ही वो सबक है। जो मेरे साथ सबसे अधिक प्रतिध्वनित होता है। जीवन में खुश रहने के अलावा कोई और क्या चाहता है? मैं वास्तव में विश्वास करता हूं कि खुशी का मार्ग सादगी से होता है। कई अलग-अलग कारणों से माहत्मा गांधी दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं और रहेंगे। आज उनके जन्म दिवस के मौके पर मैं विश्व स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना करता हूं।'


उन्होंने आगे लिखा, 'गुजरात की इस यात्रा में मैं और अंकिता लगभग अपने अंतिम पड़ाव की ओर हैं। इस खूबसूरत अनुभव के लिए गुजरात ट्यूरिजम और खादी ग्रामोद्योग से हमारे प्यारे कपड़ो के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' मिलिंद की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्होंने गांधी जयंती की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें के मिलिंद सोमन और अंकित कोंवर ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को टैग कर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

Next Story