मनोरंजन

देवोलीना प्रिंटेड ड्रेस पर, फैंस का आया दिल, खूब कर रहे कमेंट 

Shiddhant Shriwas
9 July 2021 8:03 AM GMT
देवोलीना प्रिंटेड ड्रेस पर, फैंस का आया दिल, खूब कर रहे कमेंट 
x
देवोलीना भट्टाचार्जी को उनके प्यारे लुक्स के कारण प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। गोपी बहू के रूप में प्रसिद्ध हुईं देवोलीना को बिगबॉस के घर में खूब पसंद किया जाता था

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देवोलीना भट्टाचार्जी को उनके प्यारे लुक्स के कारण प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। गोपी बहू के रूप में प्रसिद्ध हुईं देवोलीना को बिगबॉस के घर में खूब पसंद किया जाता था, वहां से निकलने के बाद तो वे फैंस के लिए देबो बन गईं। देवोलीना इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और एक से एक तस्वीरें साझा करती हैं। वे पारंपरिक परिधानों में जितनी खूबसूरत लगती हैं, उतनी ही जबरदस्त वे वैस्टर्न कपड़ों में भी लगती हैं। वे एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। अक्सर वे भरतनाट्यम करती हुईं वीडियो भी अपनी प्रोफाइल पर साझा करती हैं जिसे भी उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में देवोलीना खूबसूरत से डिजाइनर आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो कि उनपर खूब सूट भी कर रहा है और उनके लुक को एकदम मनमोहक बना रहा है। यही वजह है कि लड़के और लड़कियां, उनके इस लुक पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए देवोलीना का यह जबरदस्त अवतार।


ऐसा है लुक

देवोलीना ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है। क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने स्कर्ट पहन रखा है। जिसमें कि नीचे गोल्डन कलर की मोटी लेस है। पूरे ड्रेस पर ग्रीन, लाल, नारंगी और तरह-तरह के रंग डायमंड्स बने हुए हैं। टॉप के ऊपर पर उन्होंने सफेद रंग के ट्रांसपरेंट शर्ट पहना हुआ है।


बालों को टाइट बांधा है

देवोलीना के बालों की स्टाइलिंग काफी अच्छे से की है। उनके बालों को स्टाइल देकर टाइट बांधा हुआ है जिस वजह से उनका चेहरा एकदम उभरकर आ रहा है। कानों में उन्होंने खूबसूरत इयररिंग्स पहने हुए हैं और हाथों में अंगुठियां हैं।


मेकअप है परफेक्ट

देवोलीना का डार्क लिपशेड उनपर खूब अच्छा लग रहा था। आंखों में आई-लाईनर लगाया हुआ है। वे गेट के पास खड़ी होकर पोज कर रही हैं। पिंक कलर का आई-शेड उनकी आंखों पर खूब जंच रहा है। वे इन तस्वीरों में आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही हैं।


अंदाज है लाजवाब

इन तस्वीरों में देवोलीना बहुत खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन डाला है 'हैप्पीनेस ओवर एवरीथिंग'। तस्वीर को देखकर उनके प्रशंसक उन्हें रानी कह रहे हैं। देवोलीना के पोज भी इस लुक के हिसाब से एकदम परफेक्ट है।


Next Story