मनोरंजन

'सावी' के एक साल पूरे होने पर बोलीं दिव्या खोसला, 'ऐसा लग रहा जैसे कल की रिलीज हुई हो'

jantaserishta.com
31 May 2025 3:26 PM IST
सावी के एक साल पूरे होने पर बोलीं दिव्या खोसला, ऐसा लग रहा जैसे कल की रिलीज हुई हो
x
मुंबई: एक्ट्रेस दिव्या खोसला की फिल्म 'सावी' को एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर एक्ट्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह फिल्म उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई, जिसने उन्हें एक कलाकार के रूप में निखारा और पहचान दिलाई।
फिल्म के बारे में बात करते हुए दिव्या खोसला ने कहा, "'सावी' मेरे दिल के बहुत करीब है और हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। ऐसा लग रहा है, जैसे कल ही हमने हर्षवर्धन राणे, अनिल कपूर और हमारे डायरेक्टर अभिनय देव के साथ इस फिल्म की शूटिंग की थी।" उन्होंने आगे कहा, "'सावी' का किरदार निभाना मुश्किल था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह किरदार करना है। मैं एक ऐसी पत्नी का रोल निभाना चाहती थी, जो अपने पति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।"
इस फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया था। इसमें दिव्या ने हाउसवाइफ महिला का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके पति पर गलत तरीके से उनके बॉस की हत्या का आरोप लगाया जाता है। वह अपने पति पर लगे आरोपों को हटाने के लिए लड़ाई लड़ती है।
दिव्या ने आगे कहा, "मेरे लिए इससे बड़ी खुशी कोई और नहीं हो सकती कि मैंने ऐसा किरदार चुना, जिससे दर्शक जुड़ सकें। इस किरदार ने फिल्म की कमाई में भी मदद की और मुझे खुशी है कि मैंने इस प्रोजेक्ट को चुना।" दिव्या ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की और एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया था।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, "उसने प्यार के लिए पहाड़ तक हिला दिए। 'सावी' को एक साल पूरा हो गया है। मैंने इस फिल्म में सबसे बेहतरीन टीम के साथ काम किया। मुकेश भट्ट सर और अभिनय देव जी का दिल से धन्यवाद। आप सभी का भी बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने 'सावी' को इतना प्यार दिया। अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि 'सावी' के बाद अपनी अगली फिल्म आप सबके साथ शेयर करूं।"
फिल्म 'सावी' में दिव्या खोसला की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखा। फिल्म में इमोशनल सीन, जबरदस्त डायलॉग और बेहतरीन क्लाइमेक्स ने सबका ध्यान खींचा। 'सावी' अपनी कहानी को लेकर विवादों में भी आई थी। कुछ लोगों का कहना था कि यह फिल्म आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'जिगरा' से मिलती-जुलती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या डायरेक्टर प्रेरणा अरोड़ा के साथ अपनी आने वाली फिल्म पर काम कर रही हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story