मनोरंजन

Swara Bhaskar: बकरीद पर स्वरा भास्कर ने वेजिटेरियन लोगों पर कसा तंज, इंटरनेट पर हो रही ट्रोल

jantaserishta.com
17 Jun 2024 5:48 PM IST
Swara Bhaskar: बकरीद पर स्वरा भास्कर ने वेजिटेरियन लोगों पर कसा तंज, इंटरनेट पर हो रही ट्रोल
x
Mumbai मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म से दूर रहने के बावजूद भी वह किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस बकरीद से जुड़ा पोस्ट शेयर करने को लेकर चर्चाओं में है, जिसमें उन्होंने वेजिटेरियन लोगों पर तंज कसा है।
दरअसल, हाल ही में एक फूड ब्लॉगर ने एक्स पर पनीर डिश के साथ वेजिटेबल फ्राइड राइस की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से मुक्त है।"
ब्लॉगर के पोस्ट को देखकर स्वरा भड़क उठीं और इस पर अपनी राय देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "सच कहूं तो...मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़े को उनकी मां के दूध से दूर करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही मर जाता है। जरा शांति बरतिए, आज बकरीद है तो सिर्फ इसलिए ऐसी बातें मत कीजिए!''
स्वरा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने 2023 में राजनीतिज्ञ और एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी की थी। उन्होंने विवादों से बचने के लिए अपना बिना धर्म बदले कोर्ट मैरिज की थी। स्वरा की एक बेटी भी है, जिसका नाम राबिया रमा अहमद है। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति संग फोटो पोस्ट कर अपनी लव स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह तीन साल तक दोस्त थे। उनके बीच धर्म के साथ-साथ उम्र का भी अंतर था। स्वरा फहाद से उम्र में बड़ी हैं। वहीं बोली भी अलग-अलग है। उन्होंने बताया कि वह फहाद से सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट के वक्त दिसंबर 2019 में मिली थीं। उस वक्त हमने प्रोटेस्ट साथ में ऑर्गनाइज करवाया था। इस दौरान दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'वीरे दी वेडिंग', 'निल बटे सन्नाटा' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'रसभरी' नाम की वेब सीरीज में भी दिखाई दीं। स्वरा जल्द ही मनीष किशोर की फिल्म 'मिसेज फलानी' में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story