मनोरंजन

OMG! सोनू सूद को अपने जन्मदिन पर धोने पड़े बर्तन, VIDEO देख फैंस हुए हैरान

Triveni
30 July 2021 11:30 AM IST
OMG! सोनू सूद को अपने जन्मदिन पर धोने पड़े बर्तन, VIDEO देख फैंस हुए हैरान
x
सोनू सूद का आज जन्मदिन (Sonu Sood Birthday) है और वह 48 साल के हो गए हैं. सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा में 30, जुलाई 1973 को हुआ.

सोनू सूद का आज जन्मदिन (Sonu Sood Birthday) है और वह 48 साल के हो गए हैं. सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा में 30, जुलाई 1973 को हुआ. सोनू सूद कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे और उन्हें गरीबों का मसीहा तक कहा गया. लेकिन जन्मदिन के मौके पर जहां किसी भी इंसान को बहुत ही प्यार से ट्रीट किया जाता है वहीं बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान सोनू सूद को डांटते हुए नजर आ रही हैं. यही नहीं, उनसे बर्तन भी धुलवा रही हैं. फराह खान (Farah Khan) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.


सोनू सूद ने धोए बर्तन
फराह खान जल्द ही जी कॉमेडी फैक्टरी (ZEE Comedy Factory) में नजर आएंगी. लेकिन सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, इस वीडियो में वह सोनू सूद को डांटते हुए उनसे बहर्तन धोने के लिए कह रही हैं. फराह खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आप जानते हैं आप किसी के सबसे अच्छे दोस्त तभी हैं जब आप उसका जन्मदिन मना उससे बर्तन धोकर मनवा सको. सोनू सूद आपके साथ शूटिंग करने का मजा आया. आप हमेशा असंभव को अंजाम देते रहे हैं और आकाश का बुलंदियों को छुएं.
सोनू सूद का फिल्मी करियर
सोनू सूद (Sonu Sood) बेशक असल जिंदगी में कई लोगों के लिए सुपरहीरो हैं, लेकिन फिल्मों में उन्हें विलेन का किरदार निभाया है. उन्होंने 1991 में तमिल फिल्म 'कालाझागर' से शुरुआत की थी और इसके बाद कई तेलुगु फिल्में भी की. 2002 में बॉलीवुड में उनकी फिल्म 'शहीद-ए-आजम' आई और वह 2004 में 'युवा', 'आशिक बनाया आपने (2005)', 'जोधा अकबर (2008)' और 'दबंग (2010)' जैसी फिल्मों में नजर आए.


Next Story