मनोरंजन
OMG! हिना खान सेब को हाथ में लेकर करने लगीं ऐसा, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया
Rounak Dey
30 Oct 2021 4:25 AM GMT

x
जिसके बाद उन्हें कई बड़े सीरियल्स में देखा गया।
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। अपनी एक्टिंग के साथ -साथ एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हिना खान की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह एक जादू दिखाती नजर आ रही हैं।
दरअसल हिना खान ने एक बेहद ही खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक सेब को हाथ में पकड़े खड़ी हुई दिखाई दे रही है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि जब वह सेब को हाथ से छोड़ देती है तब भी वह सेब हवा में लटका हुआ नजर आता है। जिसकी वजह से शुरुवात में ऐसा लगता है कि उन्होंने कोई जादू दिखाया है। मगर ऐसा नहीं है, वह असल में सेब के अंदर फोर्क लगाकर उसे मुंह से पकड़े हुए रहती है। जिसकी वजह से सेब हवा में लटका नजर आता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा-"क्योंकि मेरे पास कुछ करने को नहीं था, तो सोचा रील ही बना लेते हैं.."। अगर बात करे हिना के करियर की तो उन्होंने फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में हिना खान की भूमिका को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। जिसके बाद उन्हें कई बड़े सीरियल्स में देखा गया।
Next Story