मनोरंजन

OMG! दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने ये क्या कर दिया...शाहरुख खान को छूने के बाद नहीं धोया दिनभर हाथ...जाने वजह

jantaserishta.com
22 May 2021 8:21 AM IST
OMG! दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने ये क्या कर दिया...शाहरुख खान को छूने के बाद नहीं धोया दिनभर हाथ...जाने वजह
x

फाइल फोटो 

फैन फॉलोइंग

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान वो एक्टर हैं जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली हुई है. एक्टर ने अपने करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर लेना भी किसी के लिए सम्मान की बात होती है. इंडस्ट्री के बाहर तो छोड़िए, फिल्म इंडस्ट्री के अंदर भी कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें शाहरुख खान के साथ एक मुलाकात भर का इंतजार होता है. ऐसा ही जब मौका दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. एक्ट्रेस ने इससे जुड़ा किस्सा शेयर किया.





दिवाली पार्टी का है किस्सा
फातिमा ने एक न्यूज पोर्टल को इस बारे में बात करते हुए बताया था कि- एक दिवाली पार्टी के दौरान आमिर खान ने उन्हें शाहरुख खान से इंट्रोड्यूस कराया था. उस दौरान शाहरुख खान ने उनके सामने एक जोक मारा था. एक्ट्रेस को वो जोक पसंद आया था और वे इसपर खूब हंसी. इस दौरान हंसते वक्त फातिमा ने शाहरुख खान को टच किया और एक्ट्रेस के लिए ये पल बहुत खास बन गया. एक्ट्रेस जिसे अपना फेवरेट एक्टर मानती हैं उसका एक स्पर्श मिलना भी एक्ट्रेस के लिए बड़ी बात थी. एक्ट्रेस बहुत खुश थीं और उन्होंने उस पूरे दिन अपना हाथ ही नहीं धोया. फातिमा ने अंत में ये भी कहा कि काश शाहरुख खान इस बात को ना जान पाएं, वरना वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे.
साथ कर चुकी हैं काम
हालांकि वो बात अलग है कि फातिमा सना शेख फिल्म 'One 2 Ka 4' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं. फतिमा इस फिल्म में बहुत छोटी थीं और चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं. आज भी जब फातिमा, शाहरुख खान से मिलती हैं तो वे फूले नहीं समा पातीं. उनकी खुशा का ठिकाना नहीं रहता है.
बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स का रही हैं हिस्सा
फतिमा सना शेख कमल हासन की कॉमेडी फिल्म चाची 420 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं. उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में फिल्म दंगल से कदम रखा. इसके अलावा वे ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, सूरज पर मंगल भारी, और लूडो जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story