मनोरंजन

OMG! पति सैफ के अलावा ये है एक्ट्रेस करीना कपूर के वैलेंटाइन, खुद देखें तस्वीर

jantaserishta.com
14 Feb 2021 5:12 PM IST
OMG! पति सैफ के अलावा ये है एक्ट्रेस करीना कपूर के वैलेंटाइन, खुद देखें तस्वीर
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने रविवार को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और अपने अभिनेता पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखे हैं.

करीना ने दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से पहली तस्वीर में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को गले लगाए हुए हैं. वह चेक शर्ट और डेनिम में हैं. साथ ही उन्होंने मूंछें भी रखी हुई हैं. इस फोटो के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने इन मूंछों के बावजूद तुमसे प्यार किया.. मेरे हमेशा के वेलेंटाइन.'
इसके बाद उन्होंने तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इसलिए नहीं कि तुम मेरी तरह पाउट बना लेते हो.. बल्कि तुम मेरे हमेशा के वेलेंटाइन हो, मेरे दिल की धड़कन हो.'
सैफ और करीना ने कथित तौर पर 'टशन' फिल्म के बाद डेटिंग करना शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने 2012 में शादी की और करीना ने 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया. अभी वह प्रेगनेंट हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story