मनोरंजन

OMG! सुर्खियों में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हमशक्ल, तस्वीर देखकर फैंस के उड़े होश

jantaserishta.com
1 March 2021 6:06 PM IST
OMG! सुर्खियों में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हमशक्ल, तस्वीर देखकर फैंस के उड़े होश
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड सितारों से मिलते जुलते चेहरे वाले लोगों की खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ऐसी खबरों में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं और इस तरह की तस्वीरें अक्सर मीडिया पर वायरल हो जाती हैं जिनमें दिखाया जाता है किस तरह किसी शख्स का चेहरा किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी से मिलता जुलता पाया गया है.

ताजा मामला है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से जुड़ा जिसमें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसा नोटिस किया कि पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा का चेहरा काफी हद तक दीपिका पादुकोण जैसा लगता है. फहाद की दीपिका पादुकोण के साथ कोलाज की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में दोनों के चेहरों के माइनर फर्क को दिखाया गया है.
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर कर रहे यूजर्स का मानना है कि फहाद के चेहरे से अगर दाड़ी हटा दी जाए तो वह काफी हद तक दीपिका पादुकोण जैसा ही लगेगा. एक यूजर ने फहाद की दीपिका से मिलते जुलते चेहरे वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- प्लीज इसे हटा दो. इसे देखकर मैं और मेरी बेटियां डिस्टर्ब हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा- इसे अनसीन कैसे करूं.
बिना दाड़ी के दीपिका लगते हैं फहाद
एक यूजर ने लिखा है कि फहाद मुस्तफा असल में दाड़ी के साथ दीपिका पादुकोण हैं और अब आप इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते. तमाम यूजर्स ने कॉमेंट बॉक्स में और इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि ये बात उनके दिमाग में बैठ गई है और अब वह दीपिका को देखने वक्त फहाद का चेहरा ही इमैजिन कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story