
x
मुंबई | अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 के लिए अब राह थोड़ी मुश्किल होती नजर आ रही है। फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन सात दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में असफल रही। हालांकि, यह 100 करोड़ क्लब के काफी करीब पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं OMG 2 ने 7 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है। ओएमजी 2 एक गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है, जो कॉमेडी के तड़के के साथ अपनी कहानी कहती है। फिल्म को दर्शक भी मिल रहे हैं, लेकिन कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई OMG 2 तेजी से बिजनेस नहीं कर पा रही है।
फिल्म के सामने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 भी खड़ी है, जो OMG 2 के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म ने फिर भी अच्छा बिजनेस किया। ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ से ओपनिंग की। ओपनिंग डे के बाद वीकेंड पर फिल्म के बिजनेस में उछाल देखने को मिला। ओएमजी 2 ने दूसरे दिन 15.3 करोड़ और तीसरे दिन 17.55 करोड़ का बिजनेस किया। ओएमजी 2 ने मंडे टेस्ट में भी अच्छा बिजनेस किया और सबसे ज्यादा कलेक्शन 15 अगस्त को हुआ। फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। हालांकि इसके बाद फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है। पिछले दो दिनों में OMG 2 को काफी नुकसान हुआ है।
15 अगस्त के बाद OMG 2 का कलेक्शन काफी बड़ा हो गया है। कलेक्शन 17 करोड़ से सीधे 7 करोड़ हो गया। वहीं, अब फिल्म के गुरुवार के कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है, जिससे पता चलता है कि OMG 2 का बिजनेस एक बार फिर गिर गया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 17 अगस्त को देशभर में करीब 5.25 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर OMG 2 का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 84.72 करोड़ हो गया है।
पहला दिन - 10.26 करोड़
2 दिन- 15.30 करोड़
3 दिन- 17.55 करोड़
4 दिन- 12.06 करोड़
5 दिन- 17.10 करोड़
6 दिन - 7.75 करोड़
7 दिन - 5.25 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 84.72 करोड़
TagsGadar 2 के आगे कमाई करने के लिए OMG 2 को लगाना पड़ रहा बहुत दमफिर भी इस सप्ताह कर लिया इतने करोड़ का कलेक्शनOMG 2 has to put a lot of effort to earn ahead of Gadar 2yet it has collected so many crores this weekजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER

Harrison
Next Story