मनोरंजन

OMG 2 बॉलीवुड फिल्में जब अभिनेता बन गए 'भगवान'

Teja
9 Aug 2023 6:38 PM GMT
OMG 2 बॉलीवुड फिल्में जब अभिनेता बन गए भगवान
x

मूवी : अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। अक्षय फिल्म में भगवान शिव के गण का किरदार निभा रहे हैं, जो एक केस में पंकज के किरदार की मदद करने नंदी के साथ आते हैं। फिल्म अपने विषय के कारण विवादों में भी रही है। सेंसर बोर्ड में फंसी रही। पहले कहा गया था कि अक्षय फिल्म में भगवान शिव के किरदार में हैं, जिसे बदलकर गण का कर दिया गया है। बहरहाल, ऐसे बहुत से एक्टर हैं, जिन्होंने ऐसी फिल्मों में माइथोलॉजिकल किरदार निभाये हैं, जिनकी कहानी पौराणिक नहीं होती, बल्कि आधुनिक सेटअप में दिखायी गयी है। दिवंगत कादर खान ने फिल्मों में संवाद लेखन से लेकर अभिनय तक में अपना हुनर दिखाया। कभी विलेन बने तो कभी कॉमिक किरदारों से हंसाया। कादर खान ने माइथोलॉजिकल कैरेक्टर भी निभाये हैं। 90 के दौर में एक फिल्म आयी थी- तकदीरवाला, जिसमें वेंकटेश ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में कादर यमराज और असरानी चित्रगुप्त के रोल में नजर आये थे। मिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई यादगार रोल निभाये हैं। शायद ही कोई ऐसा किरदार हो, जिसमें बिग बी नजर ना आये हों। अभिनय के शहंशाह 2008 में आयी गॉड तुसी ग्रेट हो फिल्म में भगवान के रोल में नजर आये थे। हालांकि, भगवान बनने के लिए उन्होंने सूट-बूट ही पहना। इस फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाये थे। गॉड तुसी ग्रेट हो, ब्रूस ऑलमाइटी से प्रेरित थी।

Next Story