मनोरंजन

Oh My God 2! अक्षय कुमार के संग Pankaj Tripathi को कास्ट करेंगे Amit Rai

Triveni
6 Jun 2021 8:32 AM GMT
Oh My God 2! अक्षय कुमार के संग Pankaj Tripathi को कास्ट करेंगे Amit Rai
x
बॉलिवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) की पॉपुलर फिल्मों में से एक 'ओ माय गॉड' (Oh My God) ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलिवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) की पॉपुलर फिल्मों में से एक 'ओ माय गॉड' (Oh My God) ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनने जा रहा है। मगर इस बार आपको अक्षय कुमार और परेश रावल की केमिस्ट्री देखने को नहीं मिलेगी। घबराइये मत फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) होंगे मगर परेश रावल उनके साथ इस फिल्म में नहीं नजर आएंगे।

इस बार 'ओ माय गॉड' (Oh My God) के दूसरे पार्ट में परेश रावल की जगह दूसरे एक्टर को लीड रोल में लिया गया है। वो एक्टर हैं धुरंधर अभिनेता पंकड त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)। जी हां इस बार फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ पंकड त्रिपाठी लीड रोल में होंगे । वहीं अक्षय पहले की ही तरह भगवान के किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को बनाने की खबर तो पहले ही आ गई थी। अगर कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन ना होता और स्थिती इतनी ना बिगड़ी होती तो इसकी शूटिंग अबतक शुरू हो गई होती। मगर अब खबरें आ रही हैं कि इसकी शूटिंग सितंबर से शुरू की जा सकती है।
खबरों की मानें तो इस फिल्म का सेट मुंबई में ही लगाया जा सकता है। वहीं इसके प्री- प्रोडक्शन का काम भी शुरू कर दिया गया है। 'ओ माय गॉड' (Oh My God) फिल्म साल 2012 में आई थी। हालांकि, इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ पंकज त्रिपाठी के होने की खबर पर अभी तक कहीं कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
बात करें, अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स की, तो इस वक्त वो कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जो अगले साल रिलीज होंगी। इनमें सूर्यवंशी, बेल बॉटम, अतरंगी रे, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और रामसेतु है।


Next Story