
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जानी-मानी ओड़िया गायिका तपू मिश्रा (Tapu Mishra) का निधन हो गया है। कोविड संबंधी जटिलताओं के चलते उन्हें भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
कोविड संबंधी जटिलताएं बढ़ती गईं
तपू को एक निजी कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीते दो-तीन दिनों से उनकी हालत गंभीर थी। पहले वह होम आइसोलेशन में थीं। ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि कुछ दिन पहले उनके पिता का कोरोना से निधन हो गया।
Renowned Odia playback singer Tapu Mishra passed away yesterday while undergoing treatment at a private hospital in Bhubaneswar for post-COVID complications.
— ANI (@ANI) June 20, 2021
(File photo) pic.twitter.com/FL26x2v8v0
तपू ने कई ओड़िया फिल्मों में गाने और भजन गाए हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। संभलपुर यूनिवर्सिटी से उन्होंने संगीत में पढ़ाई की थी। ओड़िया के अलावा तपू ने बंगाली हिंदी और अन्य भाषाओं में भी गाने गाए।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर तपू मिश्रा को श्रद्धांजलि दी।
