मनोरंजन

अजीबो-गरीब आउटफिट: उर्फी जावेद के फैशन को देख लोगों ने पीटा सिर, जरा ये वीडियो तो देखें

jantaserishta.com
6 March 2022 5:14 PM IST
अजीबो-गरीब आउटफिट: उर्फी जावेद के फैशन को देख लोगों ने पीटा सिर, जरा ये वीडियो तो देखें
x

उर्फी जावेद एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें दिन-रात हिचकी आती होगी. अरे भाई उनके चाहने वाले उन्हें सारा वक्त याद जो करते रहते हैं. क्या कहा आपको उर्फी की याद आ रही है? वैसे अगर ये सच है, तो लीजिये आपकी खिदमत में उर्फी की नई तस्वीरें लेकर हाजिर हैं.

उर्फी जावेद हर बार हमारी उम्मीदों पर खरी उतरती हैं. उनके बारे में जितना सोचो, वो हर दफा उससे कुछ अलग कर गुजरती हैं. इस दफा तो उर्फी ने कमाल ही कर दिया.
असल में उर्फी मुंबई की सड़कों पर निकली हुईं थीं, तो पैपराजी ने मौका देखते हुए उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया. इस दफा उर्फी ब्राउन कलर की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं.
फ्रंट से कट आउट लुक में क्रिस क्रॉस डिजाइन की शॉर्ट ड्रेस में उर्फी जावेद कैमरे पर काफी शान से पोज देती देखी गईं. जैसे मानों उन्हें पता है कि उनकी हर अदा पर पब्लिक फिदा रहती है.
क्रिस क्रॉस डिजाइन वाली ड्रेस के साथ उर्फी ने बालों को हल्का सा कर्ल किया था. इसके साथ ही ग्लॉसी मेकअप में वो अपनी मुस्कान से लुक में चार चांद लगाती दिखी हैं.
उर्फी जावेद की लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद निगाहें उन पर ही टिक कर रह गई हैं. ऐसा हम नहीं, बल्कि उनके चाहने वाले कह रहे हैं. न्यू लुक में उर्फी की तारीफ में लिखें भी तो क्या.
उर्फी की तस्वीरों को निहार लिया, ड्रेस पर चर्चा भी हो गई, अब जल्दी से ये बताइये कि आपको एक्ट्रेस का न्यू लुक पसंद आया या नहीं. हम भी कैसा सवाल कर रहे हैं. वैसे भी जवाब तो हां में ही आना है ना?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story