मनोरंजन

नुसरत-निखिल के शादी इटली में हिंदू रीति-रिवाज़ों से हुई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये VIDEO ...

Shubhra Nandy
23 Nov 2020 6:51 PM IST
नुसरत-निखिल के शादी इटली में हिंदू रीति-रिवाज़ों से हुई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये VIDEO ...
x
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन नुसरत जहां ने इटली के बोडरम में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की थी. उन्होंने 19 जून, 2019 को ग्रैंड वेडिंग की थी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन नुसरत जहां ने इटली के बोडरम में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की थी. उन्होंने 19 जून, 2019 को ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नुसरत-निखिल शादी के हर फंक्शन को जबरदस्त तरीके से एन्जॉय करते दिख रहे हैं.

दोनों की शादी लग्जुरियस रिसोर्ट 'सिक्स सेंसेस कप्लंकाया' में हुई थी जो कि समंदर से घिरा एक बेहद खूबसूरत रिसोर्ट है. शादी की हर रस्म को निभाते हुए निखिल-नुसरत इस कदर प्यार में खोए हुए थे कि एक-दूसरे को कई बार किस करते देखा गया था.इस बीच साइड वेडिंग में मॉडर्न, वेस्टर्न और ट्रेडिशनल का मिक्सचर देखने को मिला था.


सुर्ख लाल रंग के लहंगे में नुसरत बेहद खूबसूरत लगी थीं जबकि अन्य रस्मों में उनका वेस्टर्न अंदाज़ देखने को मिला था.शादी में जोड़े ने खूब डांस किया.नुसरत की दोस्त मिमी चक्रवर्ती भी इस शादी का हिस्सा बनी थीं. नुसरत ने पश्चिम बंगाल के बसीरहाट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीती भी थीं. शादी की वजह से वह शपथग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया था.


नुसरत ने हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी की. उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया. नुसरत एक मुस्लिम परिवार से आती हैं ऐसे में इस शादी को लेकर जमकर विवाद भी हुआ.


निखिल की बात करें वो एक एंटरप्रेन्योर हैं और टेक्सटाइल के बिजनेस में हैं. शादी के बाद दोनों मालदीव में हनीमून मनाने गया था.



Next Story