मनोरंजन
नुसरत भरूचा ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, PHOTO देख फैंस की उड़ी नींदे
Shubhra Nandy
21 April 2021 1:19 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज अपलोड करती रहती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज अपलोड करती रहती हैं। नुसरत ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
इन फोटोज में नुसरत भरूचा ग्लैमरस लुक में कहर ढाती नजर आ रहीं हैं। नुसरत की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट में नुसरत भरूचा अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रहीं हैं
सोशल मीडिया पर नुसरत भरूचा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं।आपको बता दें कि नुसरत प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर नुसरत भरूचा कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं। नुसरत भरूचा को उनकी बोल्डनेस, एक्टिंग और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है।
Next Story





