मनोरंजन
अफगानिस्तान में फंस गए हैं Nupur Alankar के जीजा, उड़ गई है रातों की नींद
Rounak Dey
29 Aug 2021 8:38 AM IST

x
पर हमें ऐसा कोई मैसेज उनकी तरफ से आया ही नहीं.'
नई दिल्ली: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार (Nupur alankar) एक बड़ी मुसीबत में हैं. परेशान नुपुर अलंकार दर-दर भटक रही हैं और कई कॉल कर रही हैं, लेकिन भी तक उनकी परेशानी का कोई हल नहीं निकला है. नुपुर अंकार की परेशानी का करण उनके बहनोई से जुड़ा है, वो तालिबान (Taliban) के कब्जे में अफगानिस्तान (Afghanistan) में फंसे हुए हैं. उनका कोई पता नहीं चल रहा. इस बात से नुपुर और उनका परिवार परेशान है.
9-10 दिन से नुपुर की नहीं हुई बात
ETimes से बात करते हुए एक्ट्रेस नुपुर अलंकार (Nupur alankar) ने कहा, 'मेरी बहन और मेरा उनसे संपर्क टूट गया है. हमें उनसे आखिरी बार बात किए 9-10 दिन हो गए हैं.' अफगानिस्तान (Afghanistan)से भारत में फ्लाइट्स आ रही हैं, लेकिन नूपुर के बहनोई विमान में नहीं हैं. उन्होंने कोई फ्लाइट बोर्ड नहीं की है.
रात में सो नहीं पा रही हैं नुपुर
नुपुर अलंकार (Nupur alankar) की बहन का नाम जिज्ञासा है, जिन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है और अब उन्हें सविता बजाज के घर में शिफ्ट किया गया है. सविता बजाज भी एक्ट्रेस हैं. अब इस संकट की घड़ी में नूपुर जिज्ञासा के साथ ही रह रही हैं. नुपुर कहती हैं, 'मैं निराशावादी नहीं होने की पूरी कोशिश कर रही हूं क्योंकि इससे केवल हमारी चिंता बढ़ेगी. जिज्ञासा भी खुद को सभी के सामने संभालने की पूरी कोशिश कर रही है. पर असल में अब हम रात में 2 घंटे भी सही से नहीं सो पा रहे.'
बात करते-करते कट गया था फोन
नुपुर अलंकार (Nupur alankar) का कहना है कि पिछली बार जब उन्होंने जिज्ञास के पति से बात की थी, तो उन्होंने उनसे कहा था कि वह अपने फोन को ज्यादा चार्ज नहीं कर पा रहे. वो अपनी बात को समझा ही रहे थे की फोन कट गया. नुपुर और जिग्यासा को ये भी नहीं पता कि कहां हैं. नुपुर अलंकार कहती हैं, 'उन्होंने कहा था कि वो जिस शख्स के साथ उस वक्त थे उसका नंबर भेजेंगे, पर हमें ऐसा कोई मैसेज उनकी तरफ से आया ही नहीं.'
Next Story





