मनोरंजन

NTR जूनियर ने हैदराबाद में 'पुष्पा 2' के सेट पर अल्लू अर्जुन से की मुलाकात

jantaserishta.com
27 April 2023 12:57 PM IST
NTR जूनियर ने हैदराबाद में पुष्पा 2 के सेट पर अल्लू अर्जुन से की मुलाकात
x
मुंबई (आईएएनएस)| सुपरस्टार एनटीआर जूनियर हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' के सेट पर अल्लू अर्जुन से मिलने पहुंचे। 'पुष्पा: द रूल' के सेट से 'आरआरआर' स्टार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एनटीआर जूनियर सेट पर क्यों आए।
'पुष्पा' की पहली किस्त में अल्लू अर्जुन ने एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाई थी, जो लाल चंदन की तस्करी करता है और अंतत: एक बड़े पद पर पहुंच जाता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं, जिन्होंने श्रीवल्ली का किरदार निभाया।
'पुष्पा 2: द राइज' की कहानी अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के इर्द-गिर्द घूमेगी।
एनटीआर जूनियर वर्तमान में एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर है, जो तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। यह इस साल के अंत में रिलीज होगी। यह भी बताया गया है कि अभिनेता 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे।
'वॉर 2' से एनटीआर जूनियर हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story