भारत

NSG कमांडो ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर को पीटा, नाक से निकला खून, ऐसे हुआ विवाद

jantaserishta.com
1 July 2021 12:23 PM IST
NSG कमांडो ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर को पीटा, नाक से निकला खून, ऐसे हुआ विवाद
x
पुलिसकर्मी की पैंट फट गई है.

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के नगर नाका प्वाइंट पर खुद को एनएसजी जवान बताने वाले युवक ने एक पुलिस अधिकारी की पिटाई कर दी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर की नाक से खून निकल रहा है और साथ ही एक पुलिसकर्मी की पैंट फट गई है.

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के चलते शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया है जिसके तहत पुलिस बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई कर रही है और जगह-जगह चेक प्वाइंट लगाए गए हैं.
इसी बीच औरंगाबाद के छावनी परिसर में स्थित नगर नाका पर पुलिस ने चेकप्वाइंट लगाया था और वहां पर सभी आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान आर्मी का एक जवान जो जीप में बैठा था और उसने मास्क नहीं लगाया था.
इसी बात को लेकर पुलिस ने उसे गाड़ी से उतरने के लिए कहा और फाइन भरने के लिए कहा लेकिन पुलिसकर्मी और जवान के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि एनएसजी कमांडो ने पुलिसकर्मी पर हाथ उठा द‍िया. इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव करके दोनों को छुड़ा लिया.
जानकारी के अनुसार, गणेश गोपीनाथ भूमे आर्मी का एक जवान है जिसने पुलिस अधिकारी की पिटाई की है. गणेश रेंजर टू एनएसजी सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स दिल्ली में कार्यरत है. वह औरंगाबाद की फुलंब्री तहसील का रहने वाला है. फिलहाल वो छुट्टी पर गांव को आया था. इस मामले में औरंगाबाद के छावनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story