मनोरंजन

आजकल चांदनी सिंह की 'ललकी ओढ़निया' पर फिदा हैं खेसारी लाल, हो रहा बवाल

Rani Sahu
30 July 2022 7:07 PM GMT
आजकल चांदनी सिंह की ललकी ओढ़निया पर फिदा हैं खेसारी लाल, हो रहा बवाल
x
भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज और अभिनय के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज और अभिनय के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है. खेसारी का जलवा आज भी भोजपुरी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है. वहीं भोजपुरी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री चांदनी सिंह इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उनकी अदाओं के दीवाने करोड़ों की संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं. चांदनी सिंह और खेसारी लाल की जोड़ी ने जमकर सिनेमा के पर्दे पर तहलका मचाया है.

इन दिनों चांदनी सिंह और खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. चांदनी सिंह और खेसारी लाल का यह वीडियो उनके नए एल्बम 'ललकी ओढनिया' का है. इस गाने को अपनी आवाज से खेसारी लाल यादव ने सजाया है. भोजपुरी सिनेमा वर्ल्ड में इन दिनों चांदनी सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं. चांदनी सिंह ने पवन सिंह के साथ सुपर हिट फिल्म 'क्रैक फाइटर' में काम किया था. इसी फिल्म के एक गाने 'सुते खातिर तरसे भतार' ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया था. उसी तरह खेसारी लाल यादव के साथ चांदनी सिंह ने इस गाने 'ललकी ओढनिया' में भी बवाल मचा रखा है. इस वीडियो में दोनों का रोमांस और उनकी केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाली है.
खेसारी लाल यादव के साथ चांदनी सिंह ने इस गाने 'ललकी ओढनिया' के बोल प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं. वहीं इसका संगीत शंकर सिंह ने दिया है. वहीं इसका निर्देशन मनोज मिश्रा ने किया है. इस गाने के वीडियो ने आज भी लोगों को दीवाना बना रखा है.


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story