मनोरंजन

अब विशाल वशिष्ठ भी चढ़े घोड़ी में...लाल जोड़े में ऐसी दिख रही थी एक्टर की पत्नी

Rounak Dey
16 Nov 2021 6:18 AM GMT
अब विशाल वशिष्ठ भी चढ़े घोड़ी में...लाल जोड़े में ऐसी दिख रही थी एक्टर की पत्नी
x
लाल रंग के लहंगे के साथ दिपाक्षी ने शानदार गोल्ड ज्वैलरी भी कैरी की है।

शादी के सीजन में एक के बाद एक सितारे शादी कर रहे हैं। इसी बीच सीरियल इश्क में मर जावां 2 में नजर आ चुके टीवी एक्टर विशाल वशिष्ठ भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। विशाल वशिष्ठ ने 14 नवंबर को गोवा में शादी की है। अपनी डेस्टीनेशन वेडिंग में विशाल वशिष्ठ खूब धमाल मचाते नजर आए। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको विशाल वशिष्ठ की शादी की एलबम दिखाने वाले हैं।

शादी से पहले विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha) ने दी थी बैचलर पार्टी
शादी से ठीक पहले विशाल वशिष्ठ ने अपने दोस्तों को एक शानदार बैचलर पार्टी भी थी। इस तस्वीर में विशाल वशिष्ठ अपने गैंग के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
फैंस दे रहे हैं विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha) को बधाई
शादी की तस्वीरें सामने आते ही विशाल वशिष्ठ के फैंस के बीच हंगामा मच गया है। फैंस लगातार विशाल वशिष्ठ को शादी की बधाई दे रहे हैं।
अपनी ही बारात में नाचते दिखे विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha)

अपनी ही बारात में विशाल वशिष्ठ ने जमकर ठुमके लगाए। तस्वीर में विशाल वशिष्ठ मस्ती के पूरे मूड में नजर आ रहे हैं।
ये हसीना बनी विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha) पत्नी


विशाल वशिष्ठ ने दिपाक्षी के साथ शादी की है। दिपाक्षी और विशाल वशिष्ठ एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे।
लाल जोड़े में ऐसी दिख रही थी विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha) की पत्नी
विशाल वशिष्ठ की पत्नी दिपाक्षी लाल जोड़े में कमाल लग रही हैं। लाल रंग के लहंगे के साथ दिपाक्षी ने शानदार गोल्ड ज्वैलरी भी कैरी की है।
सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें


विशाल वशिष्ठ का शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। फैंस विशाल वशिष्ठ के लुक से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
ऐसा दिखा विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha) का अंदाज
विशाल वशिष्ठ ने अपनी शादी के दिन व्हाइट गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। इस शेरवानी के साथ विशाल वशिष्ठ ने लाल रंग की पगड़ी लगाई है। Also Read - 'इश्क में मर जावां 2' स्टार राहुल सुधीर हुए कोरोना वायरस के शिकार, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेट पर मचा हड़कंप
विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha) ने राजस्थानी रीति रिवाज से की शादी
दिपाक्षी और विशाल वशिष्ठ ने राजस्थानी रीति रिवाजों के साथ शादी की है। तस्वीर में दिपाक्षी एक राजस्थानी दुल्हन बनकर पोज दे रही हैं।


Next Story