मनोरंजन

अब ये 5 शो है जिसे लोगो द्वारा किया जा रहा है पसंद, ये रिश्ता क्या कहलाता है को हो रहा है नुकसान

Nilmani Pal
11 Feb 2021 1:35 PM GMT
अब ये 5 शो है जिसे लोगो द्वारा किया जा रहा है पसंद, ये रिश्ता क्या कहलाता है को हो रहा है नुकसान
x
साल 2021 के पांचवें हफ़्ते में छोटे पर्दे के चर्चित शो यह रिश्ता क्या कहलाता है को झटका लगा है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | साल 2021 के पांचवें हफ़्ते में छोटे पर्दे के चर्चित शो यह रिश्ता क्या कहलाता है को झटका लगा है। यह शो टॉप 5 शोज़ की लिस्ट से बाहर हो गया है। वहीं, सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल ने काफ़ी वक़्त बाद टॉप 5 की लिस्ट में फिर एंट्री मारी है। सलमान ख़ान का शो बिग बॉस 14 ग्रैंड फिनाले से कुछ ही दिन दूर है, मगर टीआरपी लिस्ट में अभी भी पिछड़ा हुआ है। वहीं, छोटे पर्दे का एक और चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी पांचवें हफ़्ते में टॉप 5 में नहीं पहुंच सका।

30 जनवरी से 5 फरवरी के हफ़्ते में शहरी इलाकों के दर्शकों ने स्टार प्लस के शो अनुपमा को सबसे अधिक प्यार दिया। शो इस हफ़्ते भी पहले स्थान पर रहा। शो कई हफ़्तों से पहले स्थान पर बना हुआ है। इस शो में रूपा गांगुली और सुधांशु पांडेय मुख्य भूमिका निभाते हैं। दूसरे और तीसरे स्थानों पर भी स्टार प्लस के शोज़ का ही कब्ज़ा रहा। दूसरे स्थान पर इमली और तीसरे स्थान पर गुम है किसी के प्यार में आया। ये दोनों शोज़ पिछले हफ़्ते भी इन्हीं स्थानो पर रहे थे। इमली में सुम्बुल तौकरी ख़ान टाइटल रोल में हैं, जबकि गशमीर महाजनी और मयूरी देशमुख अहम किरदार निभाते हैं। गुम है किसी के प्यार में शो में नील भट्ट, आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा मुख्य किरदारों में नज़र आते हैं।
चौथे स्थान पर इस बार सोनी टीवी का लोकप्रिय शो इंडियन आइडल रहा। इस शो को विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ जज करते हैं, जबकि आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं। इंडियन आइडल ने ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य को रिप्लेस किया है, जो इस बार पांचवें स्थान पर रहा। इस शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है इस बार टॉप 5 से बाहर हो गया।
ग्रामीण इलाकों में पसंद बदली
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो यहां भी दर्शकों की पसंद में थोड़ा बदलाव नज़र आया। शुरू के चार स्थानों पर तो पिछले हफ़्ते जैसा ही नज़ारा है। ज़ी अनमोल का शो तुझसे है राब्ता पहले और कुंडली भाग्य दूसरे स्थान पर रहा। स्टार उत्सव के शो साथ निभाना साथिया और यह रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे स्थान और चौथे स्थानों पर रहे। पांचवें स्थान पर इस बार ज़ी अनमोल के शो अग्निफेरा की एंट्री हुई है।


Next Story