मनोरंजन

अब इस हीरो ने की यह अपील

Mohammed Raziq
20 May 2024 3:25 PM IST
अब इस हीरो ने की यह अपील
x
मुंबई : भारत में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। इसके चार चरण की वोटिंग हो चुकी है। अब पांचवां चरण 20 मई को होगा। उसके पहले एक्टर आयुष्मान खुराना ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करे और वोट डालने जरूर जाएं। हाल ही में दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने भी फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से वोट डालने की अपील की थी। आयुष्मान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (X) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया।

उन्होंने लोगों को सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में वोट करने के लिए प्रेरित किया। आयुष्मान ने कहा, “दोस्तों, मतदान का समय आ गया है, लोकसभा चुनाव चरणों में हो रहा है, और अब आपकी बारी है क्योंकि आप तय करेंगे कि कौनसे नेता देश को सही दिशा में ले जाएंगे। इसलिए वोट करें और अपनी आवाज को महत्व दें, क्योंकि साथ मिलकर हम अपने देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान आपका कर्तव्य है आइए हम सभी लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें। जय हिंद।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान ने हाल ही में वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड डील पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत उनका पहला गाना 'अख दा तारा' है। उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई 'ड्रीम गर्ल 2' थी, जो फैंस को खूब पसंद आई थी। बता दें कि सोमवार को मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य समेत महाराष्ट्र के अन्य निर्वाचन क्षेत्र में वोट डलेंगे।
Next Story