मनोरंजन

अब इस फेमस TV कपल के घर गूंजेगी किलकारी, जानें कौन है वो?

Neha Dani
3 March 2021 3:44 AM GMT
अब इस फेमस TV कपल के घर गूंजेगी किलकारी, जानें कौन है वो?
x
साल 2016 में शादी की इन्होंने अपना घर बसाया था।

टीवी की फेमस एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं अब इन दोनों स्टार्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। जल्द ही किश्वर और सुयश के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। किश्वर मर्चेंट प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही पहली बार मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी किश्वर के पति सुयश राय ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साझा की है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें सुयश और उनकी पत्नी नजर आ रही हैं।




सुयश राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें किश्वर और सुयश समंदर किनारे ढलते हुए सूरज के सामने नजर आ रहे हैं। वहीं सुयश अपने घुटनों पर बैठकर किश्वर का हाथ थामकर दिखाई दे रहे हैं। सामने रेत पर अगस्त, 2021 लिखा हुआ है, यानी लगभग 5 महीने बाद सुयश और किश्वर पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुयश ने कैप्शन में लिखा, 'मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं किश्वर, आ रहा है इस अगस्त।'


सुयश राय के अलावा यही फोटो किश्वर मर्चेंट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अब आप लोग मुझे ये पूछना बंद कर सकते हो कि हम कब मां-पापा बनने वाले हैं।' किश्वर के मां बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें कमेंट कर ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। यही नहीं स्टार्स भी दोनों को उनके अपने वाले बच्चे के लिए खूब सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर रोहित ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो।' वहीं, अनीता ने लिखा, 'Oh wow मुबारक हो।'
आपको बता दें कि सुयश राय और किश्वर मर्चेंट की पहली मुलाकात साल टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की इन्होंने अपना घर बसाया था।


Next Story