मनोरंजन
अब सनी देओल के बंगले की नीलामी नहीं होगी, बैंक ने पलटा फैसला
jantaserishta.com
21 Aug 2023 8:20 AM IST

x
नई दिल्ली: सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी को लेकर नया अपडेट सामने आया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है. इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है. रविवार को खबर थी कि गदर 2 स्टार सनी देओल का जुहू स्थित बंगला नीलाम होने वाला है.
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी का विज्ञापन निकाला था. सनी ने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था. इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना विला, जिसका नाम 'सनी विला' है, मॉर्टगेज पर दिया था. इसके बदले उन्हें बैंक को ऑलमोस्ट 56 करोड़ रुपये चुकाने थे. ये लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने इस प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था.
Tagsसनी देओलनीलामसनी देओल बंगलाबैंक ऑफ बड़ौदानीलामीSunny DeolAuctionSunny Deol BungalowBank of Baroda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





