मनोरंजन

अब खेसारी के साथ रोमांटिक हुईं नम्रता मल्ला, मूव्स देख फैंस मदहोश

Rounak Dey
3 Nov 2022 7:14 AM GMT
अब खेसारी के साथ रोमांटिक हुईं नम्रता मल्ला, मूव्स देख फैंस मदहोश
x
वीडियो में नम्रता मल्ला अपनी अदाओं से लोगों के पसीने छुड़ाती नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना है कि किसी की नजरें उनपर से नहीं हट रही हैं।
नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस अपने जबरदस्त लुक के जरिए हमेशा ही लोगों को घायल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। नम्रता इन दिनों अपने स्टनिंग पोस्ट्स से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का नया गाना (Namrata Malla New Song) रिलीज हुआ है जो सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है, जिसमें नम्रता काफी जबरसदस्त मूव्स करते नजर आ रही हैं।
नम्रता मल्ला दे दिखाए कातिलाना एक्सप्रेशन



नम्रता मल्ला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए गाने के बारे में जानकारी दी है जो 1 नवंबर को रिलीज हुआ है। बता दें, नम्रता मल्ला के साथ इस गाने में एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी नजर आ रहे हैं, जो अपने जबरदस्त अंदाज से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। वही, बात करें एक्ट्रेस की तो वो गाने में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस के नए गाने का नाम 'तबला' (Tabla) है, जोकि नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। वीडियो में नम्रता अपने लटके-झटकों से लोगों को दीवाना बना रही हैं।
एक्ट्रेस ने गाने में दिखाया कातिलाना अंदाज
कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस गाने को लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर सारेगामा हम भोजपुरी नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है। बता दें, 'तबला' गाने को सिंगर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है और लिरिक्स डी के दीवाना ने दिए हैं। वीडियो में नम्रता मल्ला अपनी अदाओं से लोगों के पसीने छुड़ाती नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना है कि किसी की नजरें उनपर से नहीं हट रही हैं।

Next Story