मनोरंजन
अनुपमा के घर आएगी अब छोटी अनु, खुशी से झूम उठेगा अनुज कपाड़िया
Rounak Dey
14 July 2022 8:09 AM GMT
x
लेकिन देखना होगा कि शो की कहानी अब किस करवट आगे बढ़ती है।
टेलीविजन का मशहूर सीरियल अनुपमा में अब कई ट्विस्ट आएंगे। फैंस को भी इस ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल अब आने वाले एपिसोड में छोटी अनु की एंट्री होगी। जिसको देख अनुज खुशी से झूम उठेगा। वही कपाड़िया परिवार की बरखा भी इसको लेकर बड़ा हंगामा करेगी। ढाल बनकर खड़ी होगी सामने अनुपमा। अनुपमा का समर्थ करेगा अनुज। वहीं बरखा इस बात के लिए ना खुश रहेगी। कपाड़िया परिवार अपना जश्न मनाएगा।
हालांकि दोनों के सपने उस वक्त टूट जाएंगे जब अनुज कपाड़िया बातचीत में अनु को बताएगा कि शादी के 2 साल से पहले वे किसी बच्चे को गोद नहीं ले सकते हैं। इसके बाद अनुज कपाड़िया इसका एक रास्ता भी अनु को बताएगा कि बच्चे को गोद तो नहीं लिया जा सकता लेकिन 5 साल तक हम उसके फॉस्टर पेरेंट्स बन सकते हैं। इसके बाद हमें बच्चे के लीगल पेरेंट्स होने का अधिकार मिल जाएगा।
अनुपमा और अनुज कपाड़िया के फैंस का अनुमान मानें तो अब बहुत सोचने के बाद अनुज कपाड़िया और अनुपमा खुद ही बच्चे को जन्म देने के बारे में विचार कर सकते हैं। क्योंकि अब दोनों के पास कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। लेकिन देखना होगा कि शो की कहानी अब किस करवट आगे बढ़ती है।
Next Story