मनोरंजन

अब आलिया-शरवरी से टक्कर लेंगे बॉबी

Mohammed Raziq
29 March 2024 12:41 PM IST
अब आलिया-शरवरी से टक्कर लेंगे बॉबी
x
मुंबई : एक्टर बॉबी देओल ‘एनिमल’ मूवी के बाद से छाए हुए हैं। कह सकते हैं कि फिल्म ने उनके करिअर में एक बार फिर से जान भर दी है। ‘एनिमल’ में बॉबी ने निर्दयी व क्रूर खलनायक ‘अबरार हक’ का किरदार निभाया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। हाल में साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' का टीजर लॉन्च हुआ, जिसमें बॉबी खूंखार विलेन के तौर पर काफी जंच रहे थे।
अब बॉबी को YRF Universe की एक्शन थ्रिलर मूवी में विलेन के किरदार के रूप में साइन किया गया है। इसमें बॉबी की टक्कर सुपर एजेंट आलिया भट्ट व शरवरी वाघ से होगी। ये पहली भारतीय महिला एजेंट पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग मई या जून तक शुरू कर दी जाएगी।
ये फिल्म कब तक रिलीज होगी अभी तो इसके बारे में कहना थोड़ा मुश्किल होगा क्योकि अभी तक फिल्म के नाम तक की घोषणा नहीं की गई है। फिर भी उम्मीद है कि फिल्म 2025 तक फ्लोर पर आ जाएगी। यह फिल्म 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' के बाद वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म होगी।
Next Story