मनोरंजन

अब बबीता जी भी छोड़ रही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो? पढ़ें ये लेटेस्ट खबर

jantaserishta.com
23 May 2022 8:19 AM IST
अब बबीता जी भी छोड़ रही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो? पढ़ें ये लेटेस्ट खबर
x

नई दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है. इस सीरियल के हर किरदार के साथ फैंस का एक खास लगाव है. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स इस शो के फैंस को निराश कर सकती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शैलेष लोढ़ा के बाद शो अब शो की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी इस सीरियल को अलविदा कहने वाली हैं.

तारक मेहता...शो में मुनमुन दत्ता बबीता जी के रोल में नजर आती हैं. उन्हें अपने इस किरदार से खूब पहचान मिली हैं. बबीता जी अपने फैंस के दिलों में बसती हैं. ऐसे में मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने से दर्शकों का दिल टूट सकता है.
मुनमुन दत्ता क्यों छोड़ रहीं शो?
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मुनमुन दत्ता की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें बिग बॉस ओटीटी के सेकेंड सीजन के लिए अप्रोच किया गया है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगर मुनमुन दत्ता बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए राजी हो जाती हैं तो वो फेमस टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को गुड बॉय कह सकती हैं. हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
हालांकि, मुनमुन दत्ता अगर बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेती हैं तो उन्हें शो में देखना फैंस के लिए काफी मजेदार होगा. लेकिन तारक मेहता शो में उन्हें ना देखकर फैंस का निराश होना तो तय है. अब मुनमुन दत्ता बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनती हैं या नहीं, ये जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा.
आप अगर बिग बॉस के फैन हैं तो यकीनन आप मुनमुन दत्ता को बिग बॉस 15 में देख चुके होंगे. दरअसल, पिछले सीजन में मुनमुन दत्ता 2 दिन के लिए चैलेंजर बनकर शो में आई थीं. उनके साथ टीवी की नागिन सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी ने भी एंट्री ली थी. इन सभी लोगों ने कंटेस्टेंट्स को मुश्किल टास्क दिए थे. बिग बॉस 15 शो में मुनमुन दत्ता ने 2 दिन में ही अपनी गहरी छाप छोड़ी थी. ऐसे में अब वो अगर बिग बॉस ओटीटी में शामिल होती हैं तो वाकई में धमाल मचा सकती हैं.
अब देखते हैं बिग बॉस ओटीटी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मुनमुन दत्ता किसे चुनती हैं!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story