मनोरंजन

'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान ही नहीं दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल

Subhi
20 Jun 2022 1:31 AM GMT
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान ही नहीं दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल
x
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया। रणवीर और आलिया के अलावा इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं।

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया। रणवीर और आलिया के अलावा इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शाहरुख खान कैमियो रोल कर रहे हैं। ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया गया लेकिन सोशल मीडिया पर अभी तक इसकी चर्चा है। फैन्स ट्रेलर के एक-एक सीन को ध्यान से देख रहे हैं। इस बीच कई यूजर्स ने ट्रेलर में दीपिका पादुकोण को खोज निकाला है।

क्या आपने किया नोटिस?

दरअसल, शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण के भी कैमियो रोल करने की खबरें हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई। ऐस में अभी इस बारे में कयास ही लगाए जा रहे हैं। यूजर्स ट्रेलर से स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस का जल किरदार का है। समंदर के ऊंची लहरों के आगे वह खड़ी हैं।

यूजर्स ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

तस्वीर में स्पष्ट तौर पर चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लाल रंग के आउटफिट में कोई खड़ी दिखती हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक मिनट इंतजार करिए। क्या ब्रह्मास्त्र में दीपिका पदुकोण हैं?' एक यूजर ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र का जल कैरेक्टर दीपिका पादुकोण की तरह लग रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में मौनी रॉय हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'यह दीपिका जैसी लग रही हैं।'


Next Story