मनोरंजन

नॉर्वियन डांस ग्रुप द क्विक स्टाइल ने 'जेहदा नशा' पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर यूजर्स इम्प्रेस

Triveni
20 Dec 2022 12:11 PM IST
नॉर्वियन डांस ग्रुप द क्विक स्टाइल ने जेहदा नशा पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर यूजर्स इम्प्रेस
x

फाइल फोटो 

नॉर्वियन डांस ग्रुप 'द क्विक स्टाइल' (Norwegian Dance Group 'The Quick Style') पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नॉर्वियन डांस ग्रुप 'द क्विक स्टाइल' (Norwegian Dance Group 'The Quick Style') पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बादशाह की फिल्म 'बार बार देखो' के 'काला चश्मा' पर ठुमके लगाने के बाद डांस क्रू रातोंरात सनसनी बन गया. अब, ग्रुप ने आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के लेटेस्ट ग्रूवी ट्रैक 'जेहदा नशा' पर अपने डांस मूव्स से सोशल मीडिया यूजर्स को फिर से इम्प्रेस किया है. नॉर्वे डांस ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "व्हाट इज योर नशा!" क्लिप में एक डांस को अपने कुछ शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए दिखाया गया है. जैसे-जैसे वीडियो जारी रहा, अन्य लोग भी अपने-अपने मजेदार तरीके से एक-एक करके उनके साथ जुड़ते गए.


Next Story