मनोरंजन

नोरा फतेही का गाना 'हाय गर्मी' का क्रेज, लेटकर लोग करने लगे ऐसा, एक्टेस भी हैरान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
17 Oct 2021 3:58 PM IST
नोरा फतेही का गाना हाय गर्मी का क्रेज, लेटकर लोग करने लगे ऐसा, एक्टेस भी हैरान, देखें वीडियो
x

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का कौन सा ऐसा गाना नहीं है जो वायरल नहीं हुआ है. दिलबर का रिमिक्स वर्जन हो या फिर नाच मेरी रानी सॉन्ग हो, नोरा ने अपने हर गाने में डांस के ऐसे ठुमके लगाए हैं कि वह यूथ के बीच देखते ही देखते पॉपुलर हो गया.

पिछले साल फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में आया उनका गाना हाय गर्मी ने भी कई लोगों को अपनी उंगली में नचाया था. इसके कई वायरल वीड‍ियोज भी देखने को मिले हैं. अब अगरतला में भी लोगों के सिर पर इसका गाने का खुमार देखने को मिला है.
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अगरतला में हुए इस मजेदार वीड‍ियो को शेयर किया है. इस वीड‍ियो की दिलचस्प बात ये है कि इसमें एक नहीं दो नहीं बल्क‍ि भारी भरकम संख्या में इकट्ठे लोग एक साथ हाय गर्मी पर डांस करने लगते हैं. गाना शुरू होता है और फिर जैसे ही 'हाय गर्मी' के लिरिक्स आते हैं सारे लोग जमीन पर लेटकर नोरा की तरह ही twerking करने लगते हैं.
अब सभी को एक साथ स्ट्रीट पर ऐसा करते देख किसे हंसी नहीं आएगी. वीड‍ियो पर नोरा ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा- 'LOL' साथ ही डांस कर रहे लोगों की चुटकी लेते हुए लिखा- हां हम अगरतला से हैं. नोरा द्वारा शेयर किया गया यह वीड‍ियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी वायरल हो रहा है.
बता दें नोरा फतेही ने डांस बेस्ड फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था. इस फिल्म में नोरा ने क्या कमाल का परफॉर्मेंस दिया था. कहना गलत नहीं होगा कि डांस की बदौलत इस फिल्म को थोड़े अच्छे रिव्यूज मिले थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story