मनोरंजन

Nora Fatehi के 'नाच मेरी रानी' सांग पर जापानी फैन्स ने मचाया धूम...वायरल हुआ VIDEO

Gulabi
16 Nov 2020 9:53 AM GMT
Nora Fatehi के नाच मेरी रानी सांग पर जापानी फैन्स ने मचाया धूम...वायरल हुआ VIDEO
x
नोरा फतेही ने गुरु रंधावा के गाने 'नाच मेरी रानी' में परफॉर्म किया था और इस वीडियो को दुनियाभर में पसंद किया गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलिवुड में इस समय सबसे पॉप्यलुर डांसर्स में नोरा फतेही का नाम जरूर गिना जाएगा। हाल में नोरा फतेही ने गुरु रंधावा के गाने 'नाच मेरी रानी' में परफॉर्म किया था और इस वीडियो को दुनियाभर में पसंद किया गया है। इसकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जापान के एक डांस ग्रुप ने इस गाने पर परफॉर्म करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है और नोरा फतेही ने इसे शेयर भी किया है।

जापान के डांस ग्रुप एशियंस ने 'नाच मेरी रानी' का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसपर नोरा फतेही का भी ध्यान गया। नोरा तुरंत इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। वैसे यह डांस ग्रुप अकेला नहीं है, नोरा के बहुत सारे फैन्स ने इस गाने पर परफॉर्म करते हुए वीडियो शेयर किए हैं। गुरु रंधावा और निकिता गांधी की आवाज में यह गाना लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

बता दें कि मोरक्कन मूल की कनैडियन नागरिक नोरा फतेही 2014 से इंडियन फिल्मों में नजर आ रही हैं। बिग बॉस 9 में भाग लेने के बाद नोरा काफी मशहूर हो गईं। इसके बाद नोरा ने हिंदी फिल्मों में रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते, स्त्री, बाटला हाउस, मरजावां और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में जोरदार परफॉर्मेंस दी हैं।



Next Story