मनोरंजन

नोरा फतेही का सीक्वंन्स गाउन में दिखा HOT अंदाज, कातिलाना अदाओं से लूटी महफिल

Triveni
2 Jan 2021 11:05 AM GMT
नोरा फतेही का सीक्वंन्स गाउन में दिखा HOT अंदाज,  कातिलाना अदाओं से लूटी महफिल
x
बॉलिवुड सिलेब्स ने नए साल का स्वागत कैसे किया, इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलिवुड सिलेब्स ने नए साल का स्वागत कैसे किया, इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हॉट अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। उन्होंने नए साल पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को भी नए साल की बधाई दी।


नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स से बातचीत भी करती नजर आती हैं। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीर शेयर की। नोरा फतेही की ये तस्वीरें अब जमकर वायरल भी हो रही हैं।
नोरा फतेही इन तस्वीरों में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। लेटेस्ट फोटोज में नोरा फतेही सिल्वर कलर के शिमरी गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन पर किया गया ओवरऑल वर्क उसमें भरपूर ब्लिंग एलिमेंट ऐड करता दिख रहा है। इस हाई नेक गाउन में फुल स्लीव्स थीं, जिनके ऐंड्स को शॉर्प ऐज कट दिया गया था।
वहीं नेक के पैटर्न को अलग रखते हुए उसे चोकर का फील दिया गया। नोरा फतेही के इस गाउन में अपर वेस्ट सेक्शन से साइड पार्ट में शीयर मटीरियल का यूज किया गया था जो टीजिंग इफेक्ट क्रिएट करता दिखा। वहीं गाउन में नीचे वाइट फेदर लुक भी दिया गया था। इस लुक में नोरा फतेही स्टनिंग लग रही थीं।
वैसे इससे पहले नोरा फतेही की कॉफी कलर के सीक्वंन्स वाले गाउन की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसमें भी नोरा फतेही गजब की ग्लैमरस दिक रही थीं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही का स्टाइल तो शानदार था ही साथ ही में उनकी अदाएं भी कातिलाना थीं।


Next Story