मनोरंजन
ऑरेंज बॉडीकॉन ड्रेस में नोरा फतेही ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO
Shubhra Nandy
17 April 2021 10:18 AM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने पोस्ट्स और एक्टिविटी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नोरा के लाखों दीवाने हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस अपने क्रश (Crush) का खुलासा कर सभी दिलों को तोड़ती नजर आ रही हैं।
दरअसल, नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में वो अपने क्रश को लेकर बात करती देखी गई हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस वीडियो को लेकर भी चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। वीडियो में नोरा पहले तो बिल्कुल सिंपल नजर आती हैं। लेकिन तभी अचानक उनका अवतार बदलता है और वो बिल्कुल ही बोल्ड लुक ले लेती हैं।
इस वीडियो में नोरा ने बताया है कि उनका क्रश कौन है। नोरा वीडियो पोस्ट में कह रही हैं कि,'मैं बहुत हसीन हूं और उसे यह चैलेंज पसंद है।' वहीं, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,' 'मैं, पहले और बाद में, जब मेरा क्रश फिल्मफेयर में मेरी परफॉर्मेंस देखता है।' वीडियो में नोरा ने ऑरेंज कलर की वन ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है। जिसमें वो हमेशा की तरह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
नोरा फतेही ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। जिसका वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इसे अबतक 11 लाख 62 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप करते देखे जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है,'आप फायर जितनी हॉट हैं'। दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस को स्टनिंग बताया है। वहीं कुछ लोग कमेंट कर नोरा से एक रिप्लाई की रिक्वेस्ट करते देखे जा सकते हैं।
Next Story





