मनोरंजन
Nora Fatehi काम करेंगी इस साउथ फिल्म, इस दक्षिण भारतीय स्टार के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन
Tara Tandi
26 July 2023 10:12 AM GMT

x
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना ली है। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। नोरा मुख्य रूप से अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। नोरा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। नोरा फतेही जल्द ही साउथ एक्टर वरुण तेज के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा करुणा कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म में वरुण तेज के साथ काम करेंगी। इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है और इसे 'वीटी14' कहा जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में नोरा अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म में एक्टिंग के अलावा नोरा इसमें एक खास डांस नंबर भी करती नजर आएंगी।
वरुण तेज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'वीटी14' के अलावा एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गांडीवधारी अर्जुन' में भी नजर आएंगे। हाल ही में उनकी फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म में अभिनेता कुछ हार्डकोर एक्शन सीन करते नजर आएंगे। बता दें कि वरुण तेज की यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन प्रवीण सत्तारु ने किया है।
बता दें कि नोरा मूल रूप से कनाडाई मूल की मॉडल, डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' (2014) से डेब्यू किया था। वह बिग बॉस के सीजन नौ में भी हिस्सा ले चुकी है। इसके अलावा वह 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं।

Tara Tandi
Next Story