मनोरंजन

स्विमिंग पूल में चिल करती दिखीं नोरा फतेही, देखें लेटेस्ट वीडियो

Nil dhankar
27 Jan 2022 11:05 AM IST
स्विमिंग पूल में चिल करती दिखीं नोरा फतेही, देखें लेटेस्ट वीडियो
x

नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं. उनके हर वीडियो और तस्वीर सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं. उनकी हर इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिलते हैं. हाल ही में नोरा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्विमिंग पूल में चिल करती हुई काफी ग्लैमरस दिख रही हैं.

इस वीडियो में नोरा लेपर्ड प्रिंट बिकिनी पहनी हुई हैं और उनके बाल खुले हुए हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'बागी 3' का गाना 'डू यू लव मी' प्ले हो रहा है. दिशा पटानी ने इस गाने पर किलर परफॉरमेंस दी थी और नोरा का इस गाने पर ये ग्लैमरस एटीट्यूड देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई है. वैसे नोरा इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो और तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं. प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो नोरा का पिछला म्यूजिक वीडियो डांस मेरी रानी चार्टबस्टर बन चुका है. इस गाने को 24 घंटे के अंदर ही 45 मिलियन व्यूज मिले थे. नोरा अपने बेहतरीन डांस के लिए हमेशा से ही मशहूर रही हैं.

उन्होंने साकी साकी, दिलबर दिलबर, एक तो कम जिंदगानी, कमरिया समेत कई हिट नंबर्स पर डांस किया है. नोरा कनाडा से हैं और डांस का शौक उन्हें इंडिया ले आया था. इंडिया आकर उनका सफर आसान नहीं था. मुंबई में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया और तब जाकर उनके काम मिलना शुरू हुआ.


Next Story