मनोरंजन
कभी 'झलक दिखला जा' में कंटेस्टेंट थी नोरा फतेही: अब उसी डांस शो को जज करती दिखेंगी एक्ट्रेस!
Rounak Dey
19 July 2022 7:38 AM IST

x
अब उन्हें झलक दिखला जा के मेकर्स ने भी अप्रोच किया और इस मौके को नोरा ने स्वीकार कर लिया.
कहते हैं मेहनत का फल जरूर मिलता है और जिंदगी में की गई हर कोशिश जरूर रंग लाती है. सात समंदर पार से आईं नोरा फतेही इसका जीता जागता उदाहरण है. एक लंबे स्ट्रगल के बाद अब नोरा फतेही (Nora Fatehi) की किस्मत जागी है और ऐसी कि नोरा को यकीन ही नहीं आ रहा. नोरा अब उसी शो को जज करती नजर आने वाली हैं जिसमें कभी बतौर कंटेस्टेंट उन्होंने हिस्सा लिया था. पांच साल के बाद झलक दिखला जा की वापसी हो रही है जिसे नोरा जज करती हुई दिखेंगी.
6 साल पहले कंटेस्टेंट थीं नोरा फतेही
नोरा फतेही ने एक लंबा अरसा स्ट्रगल करते हुए बिताया है. इस दौरान उन्होंने कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया जिनमें से एक था झलक दिखला जा. साल 2016 में नोरा फतेही इस शो की कंटेस्टेंट बनीं थीं. नोरा को डांस का तो पहले ही शौक था लिहाजा इस शो में उन्होंने अपने डांस से चार चांद लगा दिए. झलक दिखला जा में अपने डांस से नोरा ने खूब तारीफ पाई थी और अब देखिए नोरा 6 साल बाद उसी शो को जज करने जा रही हैं. इस मौके को पाकर वो काफी खुश हैं और काफी इमोशनल भी. वहीं इससे ज्यादा खुश वो माधुरी दीक्षित के साथ मिल रहे इस मौके को पाकर हैं
माधुरी दीक्षित, करण जौहर भी होंगे शो का हिस्सा
नोरा फतेही के अलावा माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी झलक दिखला जा को जज करेंगे. जिसे लेकर वो भी काफी खुश हैं. माधुरी पहले भी इस शो को जज कर चुकी हैंतो वहीं करण जौहर भी रियलिटी शो का जज बनने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते. फिलहाल नोरा डांस दीवाने जूनियर को जज कर रही थीं. इस नई भूमिका में वो खरी उतरीं और उन्हें काफी पसंद किया गया. यही वजह है कि अब उन्हें झलक दिखला जा के मेकर्स ने भी अप्रोच किया और इस मौके को नोरा ने स्वीकार कर लिया.
Next Story





