मनोरंजन
नोरा फतेही-टेरेंस लुईस ने किया रोमांटिक डांस, VIDEO देख फैंस के उड़े होश
Shubhra Nandy
13 Aug 2021 10:31 AM IST

x
नोरा फतेही एक ऐसी स्टार हैं जिन्होंने अपने शानदार डांस से बॉलीवुड में कदम जमाए हैं और अपनी एक पहचान कायम की है.
नोरा फतेही एक ऐसी स्टार हैं जिन्होंने अपने शानदार डांस से बॉलीवुड में कदम जमाए हैं और अपनी एक पहचान कायम की है. इन दिनों वे अपनी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर लाइमलाइट में हैं. नोरा फतेही अपने डांस के साथ ही अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें फॉलो करना पसंद करते हैं. उनके नए से लेकर पुराने वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. यह वीडियो इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच का है. जिसमें वह टेरेंस लुईस के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं.
टेरेंस लुईस के साथ किया शानदार डांस
नोरा फतेही के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फैंस एक बार नहीं बल्कि बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं. वीडियो में वे टेरेंस लुईस के साथ साल 1974 की फिल्म 'अजनबी' के राजेश खन्ना और जीनत अमान के ऊपर फिल्माए गए पॉपुलर गाने 'भीगी-भीगी रातों में' गाने पर शानदार कपल डांस कर रहे हैं. नीली साड़ी और टेरेंस का ब्लैक सूट इस गाने पर परफेक्ट मैच लग रहा है. वीडियो की शुरुआत में जज गीता कपूर भी दोनों की तारीफ करती नजर आ रही हैं. नोरा फतेही और टेरेंस की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पॉपुलर फेस हैं नोरा फतेही
नोरा फतेही कई रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं. ये कहना गलत नहीं होगा की फैंस भी उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं. नोरा ने अपनी पहचान 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे शानदार गानों से बनाई है. नोरा फतेही का हाल ही में 'छोड़ देंगे' और गुरू रंधावा के साथ 'नाच मेरी रानी' गाना भी रिलीज हुआ था जिसे फैंस द्वारा काफी प्यार मिला है. वहीं अब उनका फिल्म 'भुज' का गाना 'जालिमा कोका कोला' लोगों की जुबान पर चढ़ा है.
Next Story





