मनोरंजन

नोरा फतेही ने बिग बॉस के घर में दिखाया जबरदस्त बेली डांस, वायरल वीडियो में पहचानना हुआ मुश्किल

Rounak Dey
22 Feb 2022 10:20 AM IST
नोरा फतेही ने बिग बॉस के घर में दिखाया जबरदस्त बेली डांस, वायरल वीडियो में पहचानना हुआ मुश्किल
x
आखिरी दफा नोरा को फिल्म थैंक गॉड के गाने मनिके मगे हिथे में देखा गया था।

नोरा फतेही ने अपने डांसिंग स्किल के बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। अपने टैलेंट के दम पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कम समय में ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है और तमाम प्रोड्यूसर्स अब अपनी फिल्मों में उनका गाना डालने के लिए बेताब दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके डांस क्लिप्स वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिस में वह बेली डांस (Nora Fatehi Belly Dance) करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि यह वीडियो बिग बॉस 9 (Bigg Boss 9) के दौरान का है।

लोगों ने दिया ये रिएक्शन


नोरा फतेही के इस वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग नोरा फतेही को पहचान नहीं पा रहे थे। तो वहीं कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि नोरा बिग बॉस में कब आई? साथ ही लोग उनके खूबसूरत बेली डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, 'ओह माई गॉड यह तो पहचान में ही नहीं आ रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'नोरा हमेशा से ही कमाल की डांसर रही हैं और इस वीडियो में यह साफ दिख रहा है।'
कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम हुआ था हैक
हाल ही में नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। नोरा के अकाउंट से उनकी सारी पोस्ट डिलीट हो गई थी। इस दौरान नोरा फतेही के फैन्स काफी परेशान हो गए थे। कुछ घंटे बाद नोरा ने फैन्स को इस बात की जानकारी दी और बताया कि अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित है। आखिरी दफा नोरा को फिल्म थैंक गॉड के गाने मनिके मगे हिथे में देखा गया था।

Next Story