मनोरंजन

Nora Fatehi ने शेयर किया सिजलिंग लुक, वन शोल्डर ड्रेस में दिखाई कातिलाना अदाएं

Rani Sahu
22 Jun 2022 2:21 PM GMT
Nora Fatehi ने शेयर किया सिजलिंग लुक, वन शोल्डर ड्रेस में दिखाई कातिलाना अदाएं
x
Nora Fatehi ने शेयर किया सिजलिंग लुक

नई दिल्ली: मल्टी लेटेंडेट एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) के चर्चे दुनियाभर में हैं. एक्ट्रेस के एक हुनर की तारीफ करते लोग थकते नहीं है कि, वह अपना दूसरा कोई ऐसा टैलेंट दिखा देती हैं कि लोग उनके दीवाने हो जाते हैं. नोरा ने अपनी एक्टिंग से ज्यादा डांसिंग स्टाइल और बोल्ड लुक्स से लोगों को मदहोश किया है. आज उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. वहीं, नोरा खुद फैंस को अपने नए-नए लुक्स से रूबरू करवाती रहती हैं.

Nora Fatehi ने शेयर किया सिजलिंग लुक
नोरा अपने चाहने वालों के साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अब फिर से नोरा ने फैंस को अपना नया लुक दिखाया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इन फोटोज में नोरा को ऑरेंज कलर की बॉडीकोन वन शोल्डर ड्रेस पहने देखा जा रहा है.

इसके साथ उन्होंने रेड कलर की हाई हील्स कैरी की है और लंबी चोटी बनाई हुई है. एक्ट्रेस इस लुक को रेड लिपस्टिक और सटल मेकअप से कंप्लीट किया है. उन्होंने इसके साथ हैवी ईयररिंग्स पहने हैं.
नोरा की हॉटनेस पर फिदा हुए फैंस
इस लुक में नोरा काफी हॉट दिख रही हैं. फैंस उनके इस अवतार पर भी फिदा हो गए हैं. कुछ देर में ही इस तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, फैंस ने उन्हें ब्यूटीफुल, गॉर्जियल और हॉट बताते हुए कई कमेंट्स किए हैं. नोरा के इस लुक ने उनके चाहने वाले नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story